Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 May : Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित U-11 एवं U-13 जिला शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, बैरिया में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार एवं विद्यालय के निदेशक श्री अमिताभ चंद्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Muzaffarpur जिला U-11 एवं U-13 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। U-11 बालिका वर्ग में दिशा कुमारी ने पांचों मुकाबले जीतकर 5 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया, जबकि 4.5 अंक लेकर आदिति उपविजेता रहीं। U-11 ओपन वर्ग में युवान रमण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सात मुकाबले जीतकर 7 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। सिद्धार्थ शांडिल्य 6.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

Advertisements
Muzaffarpur जिला U-11 एवं U-13 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न
Muzaffarpur जिला U-11 एवं U-13 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

U-13 बालिका वर्ग में अग्रिमा राज ने पांच में पांच अंक हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि रश्मि 4 अंक लेकर उपविजेता रहीं। वहीं U-13 ओपन वर्ग में यश रमण ने 5 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्य राज 4.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी 15 से 17 मई तक लखीसराय में आयोजित होने वाली U-11 राज्य शतरंज प्रतियोगिता तथा 16 से 19 जुलाई तक कटिहार में आयोजित U-13 राज्य शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, सचिव हिमांशु कुमार, उपाध्यक्ष आभास कुमार, विद्यालय के उपनिदेशक श्री आमोद दत्ता, प्राचार्या श्रीमती अलका झा, प्रशासक श्री राकेश त्रिवेदी, उपप्राचार्य श्री दीपक कुमार समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

विभिन्न वर्गों में शीर्ष पांच खिलाड़ी

U-11 बालिका वर्ग

  • दिशा कुमारी – 5 अंक
  • आदिति – 4.5 अंक
  • प्रेरणा चौधरी – 4 अंक
  • ईशानी सवर्ण – 4 अंक
  • अदिति कुमारी – 4 अंक

U-11 ओपन वर्ग

  • युवान रमण – 7 अंक
  • सिद्धार्थ शांडिल्य – 6.5 अंक
  • हार्दिक प्रकाश – 6 अंक
  • शिवेन – 6 अंक
  • रेयांश वर्धन – 6 अंक

U-13 बालिका वर्ग

  • अग्रिमा राज – 5 अंक
  • रश्मि – 4 अंक
  • वृत्ति वैभव – 4 अंक
  • तेशा यास्मीन – 4 अंक
  • नव्या प्रभा – 3.5 अंक

U-13 ओपन वर्ग

शौर्य सिंघानिया – 4 अंक

यश रमण – 5 अंक

दिव्य राज – 4.5 अंक

अभिनव द्विवेदी – 4 अंक

नीलांश निखिल – 4 अंक

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.