RDS College एनएसएस के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
August 2, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 2 August : RDS College, मुजफ्फरपुर में एनएसएस के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
RDS College में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रामदयालु सिंह कॉलेज (RDS College) में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति विषय पर दिए गए प्रेरक संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। इसके बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति पर आधारित नाटक का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राज ने किया। उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति के सहयोग से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। प्रत्येक स्वयंसेवक को इस अभियान का सक्रिय दूत बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।” उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।

मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति की संगति उसके व्यक्तित्व का निर्माण करती है। इसलिए विद्यार्थियों को सदैव अच्छी संगति अपनानी चाहिए, जिससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें।
डॉ. ललित किशोर ने एक प्रेरणादायी प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार नशे की लत छोड़ने के बाद एक विद्यार्थी ने जीवन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की, जबकि एक अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थी नशे की गिरफ्त में आने के कारण अपना भविष्य बर्बाद कर बैठा। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत पांडेय ने विभिन्न तथ्यों एवं आँकड़ों के आधार पर बताया कि नशे के कारण समाज में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो रही है तथा देश की अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी का संबोधन देखा, 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया नशामुक्ति संकल्प https://t.co/ji8I24vAkA #nashamuktyuva @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/vNCLvgdGrb
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 2, 2026
कार्यक्रम में एनएसएस के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक राज कुमार, साक्षी कुमारी एवं कृष्ण मोहन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक सिम्पी कुमारी, मनीषा कुमारी, कहकशाँ परवीन, सुमन कुमारी, तन्नू कुमारी, निशा कुमारी, डिम्पल कुमारी, अंशु कुमारी, अनुष्का कुमारी, पूजा कुमारी, रोशनी कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, डिम्पल कुमारी, आरती कुमारी, साक्षी कुमारी, तरन्नुम परवीन, सम्मा परवीन, पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, राज कुमार, आदित्य राज, साहेला गज़ाला, आकाश कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, रमाकांत कुमार, नीरज कुमार, कन्हैया कुमार, शुभम कुमार, सूरज कुमार तथा काजल कुमारी की सक्रिय सहभागिता रही।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all