Headlines

Ahmedabad Serial Blast Case : अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस – बिहार के गया से भी जुड़े हैं तार, क्या है कहानी ?

Shaheed Diwas
Advertisements

क्या आप जानते हैं गया से जुड़े हैं तार अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस के.जानिए पूरा मामला.अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस के एक आरोपी की गिरफ़्तारी गया से हुई थी. बिहार के गया के एक साइबर कैफ़े में तौसीफ पठान नाम के एक आरोपी की गिरफ़्तारी साइबर कैफ़े संचालक के निशानदेही पर हुई थी.

Shaheed Diwas
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस – तत्कालीन PM & CM घटनास्थल पर

गौरतलब है की 2008 मे हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में ऐतिहासिक फैसला आया है जिसमे विशेष न्यायाधीश एआर पटेल की अदालत ने 38 दोषियों को फांसी और 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.इस सीरियल ब्लास्ट मामला में 56 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

Shaheed Diwas
Ahmedabad Court-Twitter Image

इस सीरियल ब्लास्ट केस के बाद एक तौसीफ नाम का आतंकवादी गया में छिप कर भेष बदलकर रह रहा था . उस समय मोबाइल पर इंटरनेट आम बात नहीं थी इसलिए लोग साइबर कैफ़े जाया करते थे और इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए काम कर रहा था.ये आतंकवादी भी साइबर कैफ़े में बैठकर इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए युवकों को भड़का संगठन में जुटाने की कोशिश में लगे रहते थे.

Shaheed Diwas
Mahabodhi Temple -Gaya

साइबर कैफ़े संचालक अनुराग बसू ने पुलिस को तौसीफ पठान के बारे में जानकारी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और फिर गुजरात एटीएस अपने साथ ले गई थी.तौसीफ पठान की गिरफ़्तारी सितम्बर २०१७ में गया के एक कैफ़े हुई थी.

साइबर कैफ़े संचालक अनुराग बसू को इस साहसिक कार्य के लिए सम्मानित भी किया था.

#ahmedabadserialblast #gaya #biharnews