मुजफ्फरपुर 18 नवंबर : B. R. A. Bihar University राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर अखिलेश्वर शर्मा का निधन दिनांक 16 नवंबर को हो गया.
Bihar University राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर अखिलेश्वर शर्मा का निधन

प्रोफेसर शर्मा 1959 से सेवा में योगदान दिए थे. 60 वर्ष की आयु में पूरी करने के उपरांत वर्ष 1993 में सेवानिवृत हुए. लगभग 33 वर्षों तक उन्होंने Bihar University विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में सेवा दिया एवं एक वर्ष उन्हें रामदयालु सिंह महाविद्यालय में भी कार्य करने का मौका मिला. कुल मिलाकर 34 वर्षों तक उन्होंने एक शिक्षक के रूप में आदर्श मूल्यों को स्थापित किया और उनमे मानवीय मूल्य एवं शैक्षणिक मूल्य के प्रति गहरी निष्ठा थी. किसी भी प्रकार के दुर्गुण उन्हें कभी छू नहीं पाए थे. उन्होंने निर्विकार भाव से शैक्षणिक एवं मानवीय मूल्यों में संतुलन स्थापित कर एक मानक मूल्य मूल्य को स्थापित किया जो आने वाले पीढ़ीयों के लिए प्रेरणा का कार्य करती रहेगी.

परमपिता परमेश्वर से विभाग के सभी सदस्यों द्वारा उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है एवं परमेश्वर से प्रार्थना की जाती है उनकी मृत आत्मा को शांति प्राप्त हो.
राजनीति विज्ञान विभाग में शोक सभा आयोजित की गई. इस शोक सभा की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नीलम कुमारी ने की. इस शोक सभा में विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नीलम कुमारी पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर एमपी चौधरी, प्रोफेसर अनिल कुमार ओझा, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर चिरंजीवी दास अमर , प्रोफेसर विपन कुमार राय, डॉक्टर भारती सेहता, डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉक्टर राकेश कुमार, डॉक्टर रक्षा सिंह, डॉक्टर अमर बहादुर शुक्ला डॉक्टर देवेंद्र प्रताप तिवारी तथा सभी कर्मचारी छात्र रहे उपस्थित रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।