Headlines

Bihar Basketball Championship में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन

Service Regularization
Advertisements

Rohtas 27 October : Bihar Basketball Championshipप में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन का ख़िताब जीता.

Bihar Basketball Championship

खेल विभाग, बिहार सरकार तथा राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल (बालक अंडर-14,17,19) खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन रोहतास जिले के सासाराम में 25 से 27 अक्टूबर तक किया गया।

Bihar Basketball Championship में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन
Bihar Basketball Championship में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन

मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि चैंपियनशिप तीन वर्गों में आयोजित की गई थी। जिसमे मुजफ्फरपुर जिले की टीम ने दो वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।सचिव ने खिलाड़ियों एवं कोच रणप्रताप जयसवाल और दल प्रबंधक आदित्य प्रसंशा और शुभकामनाएं दी।सचिव ने बताया कि जिले से विनय शंकर और शम्स तबरेज खान ने चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाई।

Bihar Basketball Championship में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन
Bihar Basketball Championship में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन

कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मैच में मुजफ्फरपुर ने गया को 22-15 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। टीम की तरफ से सर्वाधिक अंक आयुष और नितिन बाबू ने किया।

Bihar Basketball Championship में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन
Bihar Basketball Championship में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन

वहीं बालक वर्ग के अंडर-17 के फाइनल मैच में मुजफ्फरपुर ने गया को 39-18 से हरकार खिताब पर कब्जा जमाया। टीम की तरफ से सर्वाधिक अंक निखिल,आलेख और आयुष ने किया।

इस मौके पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता,जी०डी०मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार,एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह, प्राचार्या नीलम सिंह, सेक्रेड हर्ट की प्राचार्या सिस्टर विद्या और संघ के सदस्यों ने खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *