Headlines

National Targetball के लिए बिहार टारगेटबॉल टीम का चयन

Bihar Targetball Team Bihar Targetball Team
Advertisements

Muzaffarpur 30 april : National Targetball बिहार टारगेटबॉल ट्रायल संपन्न. 26 से 30 मई को मथुरा उत्तर प्रदेश में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल टारगेटबॉल एवम 7 वीं फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टारगेटबॉल टीम का चयन कैंप के लिए किया गया।

Bihar Team selection for National Targetball
Bihar Targetball Team for Federation & National Game

टारगेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया की चयनित खिलाड़ी 2 मई से 22 मई तक आयोजित कैंप में कोचिंग प्राप्त करेंगे। कोचिंग कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

कैंप मैनेजर रागनी ठाकुर एवम गौरव कुमार को बनाया गया है। टारगेटबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया की सलेक्शन ट्रायल में विभिन्न जिला के कुल 88 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम काफी सशक्त है और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

#targetball #nationaltargetball #game #Bihar