Headlines

Bihar University और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अकादमिक सहयोग के लिए समझौता

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur29 September : B.R.A. Bihar University और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के बीच अकादमिक सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

Bihar University और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय

यह सहयोग दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और अनुसंधान, शिक्षण तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है. समझौते पर कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने बताया कि समझौते का लक्ष्य न केवल शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाना है, बल्कि छात्रों को विभिन्न अवसर प्रदान करना और उन्हें व्यापक ज्ञान प्रदान करना भी है. यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के लिए भविष्य में विभिन्न शैक्षणिक और अनुसंधान संबंधी गतिविधियों की में मददगार साबित होगा. इस सहयोग की शुरुआत से दोनों संस्थानों के छात्रों और शोधकर्ताओं को नए अवसर और ज्ञान का आदान-प्रदान करने का मौका मिलेगा, जिससे वांछित अकादमिक विकास संभव हो सकेगा.

Bihar University VC Prof. Dinesh Chandra Rai
Bihar University VC Prof. Dinesh Chandra Rai

कुलपति प्रो राय ने कहा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने उच्च स्तरीय संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से अपनी अकादमिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं. विश्वविद्यालय ने उनके कार्यकाल में अब तक लगभग 20 राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के साथ एमओयू किया है, जिसके तहत विभिन्न अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस पहल के तहत, विश्वविद्यालय शोध, शिक्षण और अन्य शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ सहयोग कर रहा है.

ये समझौते छात्रों , शिक्षको और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर प्रदान करेंगे और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुभव प्राप्त करने में मदद करेंगे. इस प्रकार के समझौते विश्वविद्यालय के अध्ययन और अनुसंधान के स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और छात्रों को नवीनतम विचारों और पहलुओं के साथ जोड़ने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि समझौता पर हस्ताक्षर के साथ ही विस्तृत कार्ययोजना बनाकर विभिन्न समझौतों के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया है तथा उनकी नियमित समीक्षा की जा रही है।