Muzaffarpur 1 October : Bihar University Guest Teachers के सेवानियमितिकरण के लिए विधान परिषद सदस्यों ने की पहल.
Bihar University Guest Teachers
विधान परिषद सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह एवं डॉ संजय कुमार सिंह ने अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितिकरण के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बिहार राज्य के पारंपरिक विश्वविद्यालय में 5 वर्षों से अधिक समय से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे अतिथि शिक्षकों /प्राध्यापकों की लंबी अवधि से सेवा नियमितीकरण की मांग रही है।इतनी लम्बी अवधि से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों को शिक्षण कार्य का अच्छा-खासा अनुभव रहने के बावजूद बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में कोई प्राथमिकता नहीं दिए जाने के कारण इन पर सरकार द्वारा ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

बिहार सरकार के संकल्प संख्या 1594, दिनांक20/8/2014 द्वारा विश्वविद्यालय सेवा आयोग तथा बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा स्थायी शिक्षक/प्राध्यापक की नियुक्ति हेतु निर्धारित अहर्ता,पात्रता, योग्यता तथा आरक्षण नियमावली का पालन करते हुए राज्य के पारंपरिक विश्वविद्यालयों में स्वीकृत रिक्त पदों पर इन अतिथ शिक्षकों/प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है।इससे पूर्व भी राज्य में अस्थायी शिक्षकों/प्राध्यापकों की सेवा का नियमितिकरण करते हुए उनकी सेवा स्थायी की गई है।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा स्थायी शिक्षकों/प्राध्यापकों की नियुक्ति 2018 से चल रही है लेकिन कतिपय कारणों से ससमय नियुक्ति नहीं होने तथा भारी संख्यां में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति और छात्र-छात्राओं की अत्यधिक संख्या के कारण उनका पठन-पाठन बाधित हो रहा है।
विधान पार्षद एवं अध्यक्ष, याचिका समिति माननीय डॉ संजीव कुमार सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अनुशंसा पत्र भेजते हुए इन अतिथि शिक्षकों/प्राध्यापकों की सेवा 65 वर्ष तक निर्धारित करते हुए ‘मानदेय/शैक्षणिक घंटी आधारित मानदेय नीति’ के साथ-साथ ‘ नियमित नियुक्ति के साथ ही सेवा समाप्त की नीति’ को संशोधित करते हुए स्थायी शिक्षकों की भांति कार्य दिवस आधारित वेतन प्रावधानित करते हुए सेवा नियमितिकरण हेतु शिक्षा विभाग को यथोचित निर्देश देने का आग्रह किया है।
B.R.A. Bihar University इतिहास विभाग घोषाल स्मृति व्याख्यान https://t.co/HiymOXX4Dd #Muzaffarpur #goltoo @DineshCRai pic.twitter.com/w9NzCs183A
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2024
इस संदर्भ में शिक्षा समिति के सदस्य व एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह ने भी शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर अतिथि प्राध्यापकों के लिए सेवा नियमितीकरण एवं सेवा का विस्तारित कारण 65 वर्ष तक की मांग की है।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के संयोजक सह अध्यक्ष बी एन मंडल विश्वविद्यालय डॉ सतीश दास, डॉ आनन्द आजाद,अध्यक्ष,भागलपुर विश्वविद्यालय, डॉ ललित किशोर,अध्यक्ष,बिहार विश्वविद्यालय, डॉ धर्मेन्द्र कुमार,अध्यक्ष जे पी विश्वविद्यालय, डॉ मुकेश कुमार निराला,अध्यक्ष,संस्कृत विश्वविद्यालय,आदित्य आनन्द,अध्यक्ष,वी के एस विश्वविद्यालय, डॉ विद्यानंद विधाता,अध्यक्ष पटना विश्वविद्यालय, डॉ बच्चा कुमार रजक,अध्यक्ष, मिथिला विश्वविद्यालय ने डॉ संजीव कुमार सिंह एवं डॉ संजय कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है और आशा करते हैं कि विकास पुरुष मा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शीध्र ही अतिथि शिक्षकों/प्राध्यापकों की सेवा नियमितिकरण हेतु दिशानिर्देश जारी किया जायेगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।