Headlines

Bihar University नही रहे केमिस्ट्री पीजी के प्रोफेसर डॉ राम जी साह

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 30 May : नही रहे केमिस्ट्री पीजी के प्रोफेसर और Bihar University के साइंस इंस्पेक्टर डॉ राम जी साह सर, आज तीन बजे उनका देहांत हो गया, विनम्र श्रद्धांजलि

Bihar University

आज दोपहर तीन बजे, केमिस्ट्री पीजी के प्रोफेसर और विश्वविद्यालय के साइंस इंस्पेक्टर, डॉ राम जी साह का निधन हो गया। उनके जाने से विश्वविद्यालय और शिक्षण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

File image - Bihar University नही रहे केमिस्ट्री पीजी के प्रोफेसर डॉ राम जी साह
File image – Bihar University नही रहे केमिस्ट्री पीजी के प्रोफेसर डॉ राम जी साह

डॉ राम जी साह ने विज्ञान के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान से शिक्षा के स्तर को ऊँचाइयों पर पहुँचाया। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की, बल्कि अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने सफलता की ऊँचाइयों को छुआ।

डॉ रामजी साह छपरा जिला के रहने वाले थे।वे बचपन से मेधावी छात्र थे। आईआईटी कानपुर से उन्होंने केमिस्ट्री में एमएससी की उपाधि हासिल की थी। इसके बाद रिसर्च प्रोजेक्ट में दो साल तक उन्होंने अमेरिका में काम किया। विगत एक वर्ष से वे बिहार विश्वविद्यालय में कॉलेज इंस्पेक्टर साइंस का पद संभाल रहे थे।वे अपने पीछे पत्नी एक बेटी और बेटा को छोड़ गये। बेटा टीसीएस कंपनी में इंजीनियर है एवं बेटी राजस्व विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है।

उनकी विनम्रता, ज्ञान और समर्पण की भावना सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रही है। डॉ साह का निधन शिक्षा और विज्ञान जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक और कर्मचारी सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनके निधन पर कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय, कुलसचिव डॉ संजय कुमार, प्रॉक्टर डॉ बीएस राय, सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ विनोद बैठा, प्राचार्य डॉ ओपी राय, डॉ अनिता सिंह, डॉ ललित किशोर, डॉ सतीश कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ नितेश कुमार, कर्मचारी संघ, बूटा- बूस्टा शिक्षक संघ एवं अतिथि प्राध्यापक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।