Patna 9 March : Bihar Weather Update: बिहार में पिछले 24 घंटे मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 34.8°C कैमूर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19°C सबौर में रहा। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में मेघगर्जन और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवा की संभावना जताई है।
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम शुष्क
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी दैनिक मौसम विज्ञप्ति (09 मार्च 2026) के अनुसार राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
इस अवधि में राज्य का अधिकतम तापमान 28.1 से 34.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.8°C कैमूर जिले में 8 मार्च को दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0°C सबौर में 9 मार्च को दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 19.0 से 23.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी किसी प्रकार का उल्लेखनीय परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।
Bihar weather : बिहार में मौसम शुष्क, 9 से 11 मार्च के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार https://t.co/6pPSxW0Uh9 #IMD #biharweather pic.twitter.com/Gmu6S7z7Nh
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 8, 2026
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग के जिलों के साथ-साथ सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, शेखपुरा, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा जिलों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन या वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay : आचार्य चयन साक्षात्कार परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न ,1200 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। https://t.co/elivFsyETt #Muzaffarpur #news @brabu_ac_in pic.twitter.com/AXbL41Vg50
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 9, 2026
तापमान प्रवृत्ति के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।