Muzaffarpur 1 October : व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया, रग्बी इंडिया एवं पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 6th राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए Bihar Wheelchair Rugby Team ग्वालियर पहुंच गई है I
Bihar Wheelchair Rugby Team in National Rugby
छठी (6th) राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता में बिहार टीम अपने बेहतर प्रदर्शन को पूरी तरह तैयार है I इस बार टीम के प्रशिक्षक के रूप में मुजफ्फरपुर निवासी डायट, पूसा, समस्तीपुर के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता कुमार आदित्य का चयन किया गया है I आदित्य ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 02 अक्तूबर 2024 तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नवनिर्मित भारत के एकमात्र दिव्यांगजन हेतु निर्मित स्टेडियम अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फॉर डीजेबीलिटि स्पोर्ट्स में किया जा रहा है I

बिहार से खिलाड़ी के रूप में शैलेश कुमार, राहुल दयाल, दीपक शर्मा, अमित सिंह, राजीव कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार , धीरज कुमार सम्मिलित हैं I खिलाड़ियों के सहायक के रूप में अनुराज कुमार, मनीष कुमार, अरविंद किशोर एवं फिजियो-सह-डॉक्टर के रूप में डॉ. विवेक सम्मिलित हैं I टीम प्रबंधक के रूप में ज्योति माला एवं बिहार टीम के कोच के रूप में कुमार आदित्य टीम का हिस्सा है I
कुमार आदित्य बने Bihar Wheelchair Rugby Team के प्रशिक्षक https://t.co/knQkuGMeuj #wheelchairrugby #Muzaffarpur pic.twitter.com/vj7M9IwXa0
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2024
आज खेले गए अपने पहले लीग मैच में बिहार ने दिल्ली की टीम को 20-1 से हराया और दूसरे लीग मैच में बिहार ने केरल की टीम को 14-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है I बिहार के कप्तान शैलेश और अनुभवी खिलाड़ी दीपक, राजीव, राहुल एवं धीरज के बेहतरीन प्रदर्शन से टीम ने अगले चक्र में प्रवेश किया है I
श्री आदित्य पैरा स्पोर्ट्स के साथ पिछले 22 साल से जुड़े हुए हैं और पैरा खेल और खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करते आरहे हैं, जिसकी वजह से उनका चयन बिहार के कोच के रूप में किया गया है I
Bihar University Volleyball तिरहुत शारीरिक महाविद्यालय टीम https://t.co/yqfGQXtk5i #Muzaffarpur @DineshCRai pic.twitter.com/v1mU03ustm
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2024
बिहार टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए पूर्व निःशक्तता आयुक्त शिवाजी कुमार, बिहार पैरा स्पोर्ट्स के सचिव संदीप कुमार, सुगंध नारायण, डायट पूसा के व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, डॉ. अंकिता, डॉ. रूबी, मयूराक्षी मृणाल, संयोग कुमार प्रेमी, मो. रिजवान अंसारी, अनिल पाठक, कंचन माला, प्रशांत भास्कर आदि ने शुभकामनाएं दीं I

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।