Headlines

Bochahan Bihar By-Election : बोचहां उपचुनाव में उम्मीदवारों के खर्च पर रहेगी चुनाव आयोग की पैनी नजर

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 30 March : 91-बोचहां बिहार विधान सभा उप निर्वाचन के अंतर्गत व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग के तत्वाधान में समाहरणालय सभा कक्ष में पॉलीटिकल पार्टी के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक की गई।

बैठक में व्यय प्रेक्षक तमीज वेंडन भी मौजूद थे। व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल अधिकारी गोपाल अग्रवाल ने निर्वाचन प्रचार कार्य में विभिन्न स्तर पर किए जाने से संबंधित नियमों की जानकारी उपस्थित प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि उक्त निर्वाचन में 10,000 से अधिक की राशि नगद के रूप में व्यय नहीं की जा सकती है। वहीं निर्वाची अधिकारी ने भी उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नियमानुसार व्यय करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा यदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Service Regularization

वही बैठक में उपस्थित व्यय प्रेक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि शांतिपूर्ण,स्वच्छ एवं पारदर्शी निर्वाचन में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है ।उन्होंने नोडलअधिकारी को निर्देशित किया कि प्रचार कार्य से संबंधित किसी भी तरह की सभा, रैली ,मीटिंग की सतत वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करें। सभी खर्च को नियमानुसार पंजी में दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए ।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को यह भी जानकारी दी गई किसी की भी शादी/ विवाह जन्मदिन के मौके पर यदि प्रचार कर रहे पाए जाते हैं तो फिर उसका भी खर्च उन्हीं पर जाएगा।

वही नोडल पदाधिकारी एनसीएमसी कोषांग कमल सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक चैनलों एवं सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रसारण से पूर्व एनसीएनसी कोषांग से अनिवार्य रूप से अनुमति लेने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इलेक्ट्रॉनिक चैनल, सोशल मीडिया वेबसाइट ,यूट्यूब चैनल, केबल चैनल, आकाशवाणी, दूरदर्शन पर विज्ञापन प्रसारण से पूर्व हर हाल में एमसीएमसी कोषांग से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।उन्होंने बताया कि किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेड़ न्यूज़ प्रसारित या प्रकाशित करने पर कार्रवाई की जाएगी। वही बैठक में प्रेक्षक महोदय ने एलडीएम को निर्देश दिया कि इनकम टैक्स से समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें ।कैश ट्रांजैक्शन एवं कैश मूवमेंट पर अचूक नजर रखी जाए। उत्पाद अधीक्षक जो उन्होंने निर्देशित किया कि शराब की होम डिलीवरी करने वाले तत्वों एवं इस के व्यापार में लगे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

Service Regularization
Mukesh Sahni Twitter Image

तीन बार देना होगा खर्च का हिसाब

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा दिन प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय लेखा पंजी का लेखा टीम द्वारा जांच पूरे प्रचार अवधि में कम से कम 3 बार किया जाएगा।

निर्वाची अधिकारी के द्वारा 91 बोचहां विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरपुर के अंतर्गत निर्वाचन लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।

राजेश कुमार निर्दलीय, अमर कुमार पासवान राष्ट्रीय जनता दल, राम विनय दास निर्दलीय, गीता कुमारी विकासशील इंसान पार्टी के लिए निरीक्षण की प्रथम तिथि 31 मार्च 2022 होगी जबकि इनके लिए निरीक्षण की द्वितीय तिथि 4 अप्रैल 2022 एवं तृतीय तिथि 9 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

Service Regularization
Image from Facebook – Baby Kumari with MP Ajay Nishad campaigning Bochahan By election

वही बेबी कुमारी भारतीय जनता पार्टी, जय मंगल राम राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी, नरेश कुमार निर्दलीय, विजय कुमार राम युवा क्रांतिकारी पार्टी, तरुण चौधरी इंडियन नेशनल कांग्रेस के व्यय पंजी की जांच की प्रथम तिथि 1 अप्रैल 2022, द्वितीय तिथि 5 अप्रैल 2022 ,एवं तृतीय तिथि 10 अप्रैल 2022 को निर्धारित की गई है।

जबकि राहुल कुमार समता पार्टी ,रिंकू देवी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,राजगीर पासवान बज्जिकाँचल विकास पार्टी के लिए लेखा टीम द्वारा व्यय पंजी की जांच की प्रथम तिथि 31 मार्च 2022, द्वितीय तिथि 4 अप्रैल 2022, एवं तृतीय तिथि 9 अप्रैल 2022 को निर्धारित किया गया है। वाणिज्य कर विभाग कौटिल्य भवन का प्रथम तल स्थित सभाकक्ष जांच का स्थल होगा। वहीं श्री राजू रंजन राज्य कर सहायक आयुक्त पूर्वी अंचल एवं श्री विवेक कुमार गुप्ता राज्य कर सहायक आयुक्त पश्चिमी अंचल द्वारा उनकी जांच की जाएगी।

Service Regularization

व्यय पंजी का निरीक्षण निर्धारित तिथियों को 10:00 बजे पूर्वाहन से अपराहन 5:00 बजे तक किया जाएगा। उक्त तिथि को निरीक्षण हेतु पंजी
उपस्थापित नहीं किया जाना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 का उल्लंघन माना जाएगा।

#Byelection #Muzaffarpurnews #Bochahan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *