Darbhanga 1 March : Darbhanga कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित द्वितीय मोहन मिश्रा मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता (Darbhanga Rapid Chess) में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू ने अपराजित रहते हुए उपविजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में 15 जिलों के 127 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
Darbhanga Rapid Chess
अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त सुमेजयो चेस क्लब दरभंगा के द्वारा दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित द्वितीय मोहन मिश्रा मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता में 15 जिलों के 127 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 40 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता कुल 7 चक्रों में आयोजित हुई, जिसमें अभिषेक सोनू ने 5 जीत और 2 ड्रॉ के साथ कुल 6 अंक प्राप्त किए।

अभिषेक सोनू ने प्रथम चक्र में दरभंगा के गुलाम सुभानी, द्वितीय चक्र में पश्चिम चंपारण के रमेश पासवान तथा तीसरे चक्र में प्रिंस पासवान को पराजित किया। चौथे चक्र में साकेत कुमार चौधरी के साथ उनका मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि पांचवें चक्र में उन्होंने हर्ष कुमार को हराया। छठे चक्र में बेगूसराय के अभिषेक रंजन से उनका मुकाबला ड्रॉ रहा और सातवें चक्र में उन्होंने आर्यन कुमार को पराजित किया।

अभिषेक सोनू को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी और ईनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार को आठवां तथा राजीव रंजन को 11वां स्थान प्राप्त हुआ।
मुजफ्फरपुर में Hindustan Doublothon 2026 का आयोजन, धीमी साइकिल रेस व मैराथन में सैकड़ों प्रतिभागी शामिल https://t.co/ywRdveOKo4 #Muzaffarpur #news pic.twitter.com/0PwV7FnscX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 28, 2026
इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। बेस्ट महिला वर्ग में श्रेया राज को दूसरा स्थान और भानु रंजन को तीसरा स्थान मिला, जबकि अंडर-12 वर्ग में उत्कर्ष कर्ण ने पहला स्थान हासिल किया।
शतरंज खेल में मुजफ्फरपुर जिले को मिल रही लगातार सफलताओं से खेल प्रेमियों में नई आशा की किरण जगी है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।