Headlines

मुजफ्फरपुर किडनी कांड का अभियुक्त डॉक्टर निकला फर्जी, भागा भूटान

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 10 October : मुजफ्फरपुर किडनी कांड का अभियुक्त डॉक्टर नहीं निकला फर्जी .अब तक फरार आरोपी कथित डॉक्टर के पडोसी देश भूटान भाग जाने की जानकारी मिली है. आपको बता दें मुजफ्फरपुर के सकरा के बरियारपुर में 33 साल की सुनीता की दोनों किडनी निकाल ली थी कथित डॉक्टर ने. दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया था जिसमें 1 डॉक्टर और उनका सहायक भी था. दोनों के मोबाइल नंबर बिहार से बाहर दिख रहे हैं.

Service Regularization


मामले की जांच कर रहे हैं मुजफ्फरपुर के डीएसपी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि जल्द ही है आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपियों को पकड़ करने के लिए छानबीन चल रही है. डीएसपी मनोज कुमार पांडे ने यह भी बताया कि किडनी कारोबारियों से जुड़ने के साक्ष्य की पुस्टि नहीं हो पाई है.


पवन कुमार नाम का शख्स, जो खुद के नाम के आगे डॉक्टर लगाकर ऑपरेशन भी करता था. इस तरह के झोलाछाप डॉक्टर मुजफ्फरपुर या अन्य जगहों पर भी इलाज करते हैं. एक छोटे से झोपड़ीनुमा मकान में क्लीनिक के नाम पर शुभ कांत क्लिनिक चलाता था. यहां तक कि छोटे से मकान में चौकी पर ऑपरेशन भी कर लेता था.


सिविल सर्जन ने भी जाँच की और अपनी जांच में इसे सही पाया था कि यहां तो सर्दी खांसी का इलाज नहीं हो सकता तो ऑपरेशन की बात तो दूर. इस कांड के बाद सिविल सर्जन ने कई और क्लीनिक के जांच की और कई क्लिनिको पर ताला लगाया है. गांव-गांव में अभी भी झोलाछाप डॉक्टर इलाज करते हैं, ऑपरेशन भी करते हैं और गांव के लोग ग्रामीण इलाके में पहले झोलाछाप डॉक्टर से ही इलाज कराते हैं.

किडनी कांड की पीड़िता सुनीता का ऑपरेशन 3 अक्टूबर को इस शुभकांत क्लीनिक में फर्जी डॉक्टर ने किया था और युटेरस खराब होने के नाम पर दोनों किडनी निकाली थी. उसके बाद सुनीता की तबीयत बिगड़ने लगी और डॉक्टर फरार हो गया. सुनीता को पीएमसीएच फिर मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर और फिर से वापस AIIMS एडमिट कराया गया.


अब जांच में पता चला है कि किडनी निकालने वाले डॉक्टर पवन कुमार भूटान भाग गया है. बिना किसी डिग्री के डॉक्टर बनकर लोगों के इलाज भी करता था और ऑपरेशन भी कर डालता था इसे छोटे से झोपड़ी नुमा असबेस्ट वाले मकान में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *