Headlines

LS College की वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

LS College Annual Sports LS College Annual Sports
Advertisements

Muzaffarpur 1 March : मुजफ्फरपुर के LS College में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 56 और महिला वर्ग के 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

LS College Annual Sports

मुजफ्फरपुर स्थित LS College के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 56 तथा महिला वर्ग में 23 खिलाड़ियों ने पदक के लिए पसीना बहाया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने झंडोत्तोलन करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, बल्कि यह विद्यार्थियों में जुझारू व्यक्तित्व और अनुशासन का निर्माण भी करता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण आपकी भागीदारी और खेल भावना है, जो जीवन की हर चुनौती का सामना करने की शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों को उच्च श्रेणी की खेल सहूलियत उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है तथा इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

LS College Annual Sports
LS College Annual Sports

प्रतियोगिता के परिणामों में पुरुष वर्ग की 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में मौसम कुमार ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर में ऋतिक कुमार दूसरे व स्वेताम्बुज तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में शुभम कुमार ने बाजी मारी, जबकि शिवम और अमोल क्रमशः दूसरे व तीसरे पायदान पर रहे। लंबी कूद में रिशु कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि नीतीश और शुभम को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। ऊँची कूद में नीतीश कुमार पहले और स्वेताम्बुज दूसरे स्थान पर रहे।

तकनीकी स्पर्धाओं में मंजीत कुमार का दबदबा रहा, जिन्होंने चक्का प्रक्षेपण और भाला प्रक्षेपण दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया। गोला प्रक्षेपण में अभिषेक कुमार ने बाजी मारी। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में स्नेहा कुमारी ने प्रथम, सहाबी फिरदौस ने द्वितीय और सुषमा स्वराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का प्रक्षेपण में सहाबी फिरदौस ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि भाला प्रक्षेपण में केवल रौशनी कुमारी ही सफल रहीं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ. अशोक कुमार साह, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राय, प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, डॉ. राजेश अनुपम और डॉ. राम दुलार साहनी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान रविशंकर कुमार, अमर कुमार सहित कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. राजेश अनुपम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा निदेशक महेंद्र प्रसाद ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *