Headlines

Muzaffarpur Crime News : मुजफ्फरपुर के गोविंदपुरी बीबीगंज में सेल्स मैन बन घुसे अपराधियों ने लूट ली 50 लाख की संपत्ति

Shaheed Diwas
Advertisements

घर में मौजूद 101 साल की वृद्धा को बंधक बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने समेटकर भागने में सफल रहे

Muzaffarpur11 August : मुजफ्फरपुर के गोविंदपुरी बीबीगंज में सेल्स मैन बन घुसे अपराधियों ने लूट ली 50 लाख की संपत्ति. सदर थाने के गिट्टी कारोबारी के घर में चाय पत्ती बेचने के नाम पर घर में घुस लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया. सदर थाने के बीवी गंज स्थित गोविंदपुरी मोहल्ले में स्वर्गीय नलिनी रंजन के घर शिवम राज नाम के युवक और घर में मौजूद 101 साल की वृद्धा को बंधक बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने समेटकर भागने में सफल रहे. 40 लाख के जेवरात और 10लाख के जमीन और व्यापार संबंधी कागजातों को भी लेते गए साथ में. सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी ले जाने में सफल रहे.

ब्रह्मपुरा बीबीगंज इलाके में डकैती की घटनाएं बढ़ रही है. कुछ दिन पहले भी इस इलाके में दिनदहाड़े डकैती हुई थी. शिवम की मां घर पर नहीं थी इसलिए केवल शिवम और उसकी नानी घर पर मौजूदथी. इसी बीच चाय पत्ती बेचने के बहाने घर में घुस गए अपराधी और बंधक बना लिया दोनों को साथ में मारपीट कर जख्मी भी किया. मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी को भी देखा जा रहा है. स्वर्गीय नलिनी रंजन की पत्नी सविता जो काँटी में थी जानकारी मिलने पर घर की तरफ भागी.


आजकल एटीएम फ्रॉड साइबर फ्रॉड और घर में घुसकर सामान बेचने वालों की बढ़ोतरी हो गई है घर में किसी न किसी बहाने कोई ना कोई सेल्समैन बनकर पहुंच जाता है और भांप लेता है कि अभी घर में कोई नहीं है.इस तरह की घटनाएं बढ़ी है आप सब को सतर्क रहने की जरूरत है.

#crimenews #Muzaffarpurnews