Headlines

Muzaffarpur District Chess Championship “वैशाली संस्थान U-17 एवं U19 शतरंज चैम्पियनशिप 2023” की शुरुआत

Advertisements

Muzaffarpur 3 April : Muzaffarpur District Chess Championship मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय “वैशाली संस्थान अंतर-17 एवं 19 (ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज चैम्पियनशिप 2023” शूरू।

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में मिठनपुरा स्थित “वैशाली इन्सटिट्युट ऑफ बिजनेस एवं रूरल मैनेजमेंट” महाविद्यालय के सभागार में “वैशाली संस्थान जिला अंडर-17 (ओपेन और बालिका) शतरंज प्रतियोगिता 2023” का आयोजन शूरू । उद्घाटन, समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निर्देशक डॉक्टर एन0 पी0 एस0 नंदा ने मिस आश्वी के साथ शतरंज खेल कर किया।

Muzaffarpur District Chess 2023
उद्घाटन, समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निर्देशक डॉक्टर एन0 पी0 एस0 नंदा ने मिस आश्वी के साथ शतरंज खेल कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा की शतरंज एकमात्र ऐसा खेल है जो मानसिक के साथ सर्वांगीण विकास मे सहायक सिद्ध होता है साथ ही संस्थान प्रशासनिक आधिकारी, प्रोफेसर अविनाश कुमार ने कहा कि शतरंज खेल बौद्धिक विकास के साथ अनुशासित रहने मे भी बहुत ही सहायक होता है।

Service Regularization

इनके अलावा डॉक्टर आर0 बी0 पी0 सिंह, डॉक्टर आरके सिंह, डॉक्टर कामोद कुमार, डॉ0 पवन चौधरी, डॉक्टर एस के मुख्तार, डाॅ0 शुभंकर कुमार बोस, डॉक्टर गुंजन कुमार, प्रोफेसर शिवम सिंह ने बारी-बारी से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से आभास कुमार, संजय वर्मा, अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मंच संचालन जिला शतरंज संघ के सचिव राजीव रंजन ने किया।

Muzaffarpur District Chess 2023
Muzaffarpu District Chess

मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार के अनुसार:-
बालिका वर्ग में 3 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) . मरियम फातिमा 3 ने कीर्ति 2 को हराया।
(2) आध्या 2 ने आद्याश्री 2 को हराया।
(3) नव्या 1ने सौम्या 1को हराया।
(4) बबली 1 ने आश्वी1 को हराया।

बालक वर्ग में 3 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) यथार्थ नथानी 3 ने अभिज्ञान 2 को हराया
(2) तेजस शांडिल्य 2 ने
देवराज1 हराया
(3) आकाश कुमार 1.5 ने आदर्श राज 1 हराया
(4) अगस्त्य झा 1.5 ने सौरव को हराया।

Muzaffarpur District Chess 2023
Muzaffarpur District Chess 2023


उक्त आयोजन के विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप मे मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। कल प्रातः 09:00 बजे से अंडर-17 आयु वर्ग का चतुर्थ राउंड का मैच होगा उसके बाद प्रातः 10:30 से अंडर-19 आयु वर्ग मैच प्रारंभ होगा। उक्त बात की जानकरी सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा किया गया।

सभी जानकारियां राजीव कु0 रंजन, सचिव, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा दी गई.

#chess #Muzaffarpur #news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *