Muzaffarpur 20 February : Muzaffarpur में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार “ऑनकोजीनॉमिक्स-2026” में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मधुबन के जंतु विज्ञान विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ विपिन कुमार को कैंसर शोध पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए ‘बेस्ट साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
Muzaffarpur : ‘बेस्ट साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड’
मॉलिक्युलर लैबोरेट्री, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, Muzaffarpur के तत्वावधान में “ऑनकोजीनॉमिक्स-2026: डिकोडिंग सॉलिड ट्यूमर्स थ्रू एनजीएस” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, मधुबन के जंतु विज्ञान विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ विपिन कुमार को ‘बेस्ट साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

डॉ विपिन कुमार ने “कैंसर बर्डन इन रूरल इंडिया: रिव्यू बेस्ड ऑन एविडेंस फ्रॉम मुजफ्फरपुर” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस शोध के आधार पर उन्होंने वैज्ञानिक पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया, जिसे सेमिनार में उपस्थित विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ चयनित किया गया। उनके शोध में ग्रामीण भारत, विशेषकर मुजफ्फरपुर क्षेत्र में कैंसर के बढ़ते मामलों और उससे जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर एलएस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की छात्रा सोनिया निशांत ने भी डॉ विपिन कुमार के साथ संयुक्त रूप से शोध पत्र प्रस्तुत किया।
सेमिनार में उपस्थित साइंटिफिक ऑफिसर डॉ मोइत्री बसु ने डॉ विपिन को कैंसर शोध के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए बधाई दी और उनके कार्य की सराहना की।
LS College में नए सत्र से MBA और MCA पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी https://t.co/TyE2oR1LMh @LS_College @brabu_ac_in pic.twitter.com/6tMqnNGdVN
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 19, 2026
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, मधुबन के प्राचार्य डॉ ब्रह्मचारी व्यास नंदन सहित सभी शिक्षकों ने डॉ विपिन कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ विपिन बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। वहीं, अतिथि प्राध्यापक संघ ने भी उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।