Headlines

Patna Airport Bomb Scar :पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम

patna airport bomb scar patna airport bomb scar
Advertisements

गोदरेज कंपनी में काम करने वाले ऋषि चंद्र सिंह बेदी नाम के युवक ने अचानक चिल्लाना शुरु किया मेरे पास बम है मार देंगे.

Patna 22 July : पटना के एयरपोर्ट पर पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में एक व्यक्ति ने अचानक हल्ला किया कि मेरे पास बम है. इस बात को सुन कर क्रू मेंबर हरकत में आ गए और हड़कंप मच गया फिर क्रू मेंबर ने फौरन इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी और सीआईएसएफ को सूचना दी गई. आनन-फानन में सभी बैठ गए यात्रियों को विमान से उतारा गया. 134 यात्री विमान में बैठे थे.

Service Regularization
Twitter Image

गोदरेज कंपनी में काम करने वाले ऋषि चंद्र सिंह बेदी नाम के युवक ने अचानक चिल्लाना शुरु किया मेरे पास बम है मार देंगे. इसके बाद विमान क्रू मेंबर ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और उड़ान को रद्द कर दिया गया. शुरुआत में सभी यात्रियों को उतारा गया और इसकी जांच की गई फिर अंत में 4 से 5 घंटे लगने के बाद विमान को रद्द कर दिया गया.

उड़ान में बम का हल्ला करने वाले युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक कंपनी में हाजीपुर में काम करता है मानसिक परेशानी भी है इसलिए उसे ले जाने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से आए थे और वह दिल्ली नहीं जाना चाहता था, इसलिए उसने ऐसा दिया, फिर भी रात के 10:00 बजे यात्रियों को उतार कर विमान की जांच की गई. विमान उड़ान संख्या 6E2126 में इस युवक के बम शोर मचाने के बाद यात्रियों को उतारा गया और उड़ान को रद्द कर दिया गया. कुछ घंटों के लिए पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया.

#Patnaairport #Patna #Biharnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *