Sports
Advertisements

Begusarai 9 April : मुजफ्फरपुर और बेगूसराय के बीच आयोजित Randhir Verma Cricket U-19 क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार को बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेला गया। मैच में उत्कृष्ट खेल देखने को मिला और दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करती रहीं।

Randhir Verma Cricket

Randhir Verma Cricket
Randhir Verma Cricket Aditya Sinha scored 94 Runs

मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वे 49 वें ओवर में 198 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। इस में आदित्य सिन्हा ने शानदार 94 रन बनाए, जिनका अनिरुद्ध डे ने साथ निभाया। वह 23 रन बनाकर बेहतरीन साथ निभाया । हालांकि, अन्य खिलाड़ियों ने ज्यादा सहयोग नहीं दिया।


मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाजी में शुभम ने बेगूसराय के खिलाफ दो विकेट लिए।

Advertisements

बेगूसराय की तरफ से युवराज कुमार ने 62 रन बनाए, जयंत गौतम ने 31, अभिराज 34, पृथ्वीराज 39, और शिवम राज ने 23 रन बनाए। इन खिलाड़ियों ने बेगूसराय की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बेगूसराय 4३ वे ओवर में मुजफ्फरपुर को पांच विकेट से पराजित कर दिया और मैच में विजयी उतरे। इस सफलता के साथ, उन्होंने अपनी क्रिकेट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है।

यह मैच न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक था, बल्कि इसने युवाओं को भी खेलने के लिए प्रेरित किया। इस जीत के साथ, बेगूसराय क्रिकेट टीम ने अपने क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा को और ऊंचाई तक पहुंचाने का एक अच्छा कदम उठाया है।

आगे चलकर, इस सफलता को बढ़ावा देते हुए, खिलाड़ियों को अधिक मेहनत करते रहना चाहिए ताकि वे आगे भी अच्छे प्रदर्शन कर सकें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

इस तरह के और महत्वपूर्ण मैचों की खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। खेल की दुनिया से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट का भी अवलोकन करें।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.