Headlines

Spurious Liquor Killed Many in Chhapra: नालंदा के बाद अब छपरा में शराब पीने से मौत

Service Regularization
Advertisements

नालंदा के बाद अब छपरा में शराब पीने से मौत

Chhapra 21 January :नालंदा के बाद अब छपरा में दर्जनों शराब पीने से मरे.छपरा के अमनौर में संदेहास्पद परिस्थितियों में एक साथ तीन लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने से सवाल खड़े हो गए हैं.कभी ठण्ड से मरने की बात आ रही थी और अब शराब से मरने की बातसामने आ रही है.

Service Regularization


नालंदा में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत के बाद बिहार के छपरा में भी 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की जान गई है. जबकि प्रशासन का कहना है कि ठंड से लोगों की मौत हुई है.


मृतक की पत्नी ने DSP से कहा -दारू जान ले लेलस


संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वालों के नाम कृष्णा महतो, ग्राम-परमानन्द पुर, थाना-अमनौर, छपरा, अनिल मिस्त्री, सीवान, मो.ईसा, ग्राम-बसंतपुर, थाना-अमनौर, छपरा, बिहारी राय, ग्राम- नंदन, मेकर थाना, छपरा। रामनाथ राय, ग्राम- नरसिंह भानपुर, अमनौर थाना, छपरा, भरत राय, ग्राम- नवकड़ा, मेकर थाना, छपरा, पप्पू सिंह, ग्राम- तारा अमनोर, मेकर थाना, छपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *