Headlines

Tirhut School Sports Competition के तीसरे दिन 1550 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tirhut School Sports Competition 3rd Days Report Tirhut School Sports Competition 3rd Days Report
Advertisements

Muzaffarpur 17 October : मुजफ्फरपुर में आयोजित Tirhut School Sports Competition 2025-26 के तीसरे दिन 6 जिलों के 1550 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो व एथलेटिक्स में रोमांचक मुकाबले हुए और विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Tirhut School Sports Competition 3rd Days Report

खेल विभाग बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन कई रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए। आज खेल की शुरुआत उप निदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। प्रतियोगिता के तीसरे दिन छः जिलों से लगभग 1550 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Tirhut School Sports Competition 3rd Days Report

प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं—
वॉलीबॉल
• बालक अंडर-19: पश्चिम चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 2-0 से हराया।
• बालिका अंडर-19: पश्चिम चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 20-02 से पराजित किया।

फुटबॉल
• बालिका अंडर-19: मुजफ्फरपुर ने पश्चिम चंपारण को हराया।
• बालक अंडर-19: पश्चिमी चंपारण ने मोतिहारी को पराजित किया।

कबड्डी
• अंडर-17 बालक: पूर्वी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 30-28 से हराया।
• अंडर-17 बालिका: सीतामढ़ी ने पश्चिमी चंपारण को 47-16 से परास्त किया।

टेबल टेनिस
• बालक अंडर-19: प्रथम अविरल प्रियदर्शी (मुजफ्फरपुर), द्वितीय राधा कृष्ण कुमार (प. चंपारण), तृतीय अनुज कुमार (प. चंपारण) और मौलिक कुमार (मुजफ्फरपुर)।
• बालिका अंडर-19: प्रथम नित्या (सीतामढ़ी), द्वितीय रुचिका राज (सीतामढ़ी), तृतीय अनाहिता साहू एवं प्रिया कुमारी (मुजफ्फरपुर)।

बैडमिंटन
• अंडर-19 बालिका: प्रथम नाजिया बानो (मुजफ्फरपुर), द्वितीय आकृति आनंद (सीतामढ़ी), तृतीय वर्षा रानी (वैशाली)।
• अंडर-19 बालक: प्रथम आयुष राज (मुजफ्फरपुर), द्वितीय गगनगूंज (मुजफ्फरपुर), तृतीय चंद्र प्रकाश सिंह (प. चंपारण)।

खो-खो
• अंडर-19 बालक: मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 9-4 से हराया।
• अंडर-19 बालिका: मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 6-3 से पराजित किया।

एथलेटिक्स परिणाम
• 100 मीटर अंडर-17 बालिका: प्रथम प्रीति कुमारी (प. चंपारण), द्वितीय मुस्कान कुमारी (शिवहर), तृतीय अश्वनी कुमारी (प. चंपारण)।
• 100 मीटर अंडर-17 बालक: प्रथम संदीप यादव (वैशाली), द्वितीय बाबुल कुमार (मुजफ्फरपुर), तृतीय अनुज कुमार (प. चंपारण)।
• 200 मीटर बालिका अंडर-17: प्रथम प्रीति कुमारी (प. चंपारण), द्वितीय लक्ष्मी कुमारी (शिवहर), तृतीय रेशमा कुमारी (प. चंपारण)।
• 200 मीटर बालक अंडर-17: प्रथम संदीप यादव (वैशाली), द्वितीय अनुज कुमार (प. चंपारण), तृतीय मनीष कुमार (मुजफ्फरपुर)।
• 400 मीटर बालिका अंडर-17: प्रथम अश्वनी कुमारी (प. चंपारण), द्वितीय प्रियांशु कुमारी (सीतामढ़ी), तृतीय शोभा कुमारी (पू. चंपारण)।
• 400 मीटर बालक अंडर-17: प्रथम संदीप यादव (वैशाली), द्वितीय मोहम्मद युसूफ (प. चंपारण), तृतीय विरकेश्वर कुमार (पू. चंपारण)।
• 800 मीटर बालक अंडर-17: प्रथम अफजल (प. चंपारण), द्वितीय विवेक कुमार (पू. चंपारण), तृतीय विराट कुमार (शिवहर)।
• 800 मीटर बालिका अंडर-17: प्रथम कुसुम कुमारी (पू. चंपारण), द्वितीय रानी कुमारी (प. चंपारण), तृतीय कीर्ति सिंह (पू. चंपारण)।
• लंबी कूद बालिका अंडर-17: प्रथम सोनी कुमारी (पू. चंपारण), द्वितीय दामिनी कुमारी (प. चंपारण), तृतीय निधि कुमारी (वैशाली)।
• लंबी कूद बालक अंडर-17: प्रथम छोटू कुमार (पू. चंपारण), द्वितीय अविनाश कुमार (प. चंपारण), तृतीय आयुष आर्यन (प. चंपारण)।

सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को उप निदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में रामकुमार राय शर्मा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, अमरेश कुमार, लाल बाबू सिंह, समरेश कुमार, अंकुश कुमार, बाल मुकुंद प्रवीण वर्मा, राजीव कुमार, अजय ठाकुर, मिथिलेश शर्मा, मिथिलेश कुमार, करुणेश कुमार, भानु प्रिया एवं संघ के कई टेक्निकल ऑफिशियल ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *