Headlines

8th Gurukul Chess League का खिताब टैक्टिकल टाइटंस ने जीता, फाइनल में ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से हराया

8th Gurukul Chess League का खिताब टैक्टिकल टाइटंस ने जीता, फाइनल में ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से हराया 8th Gurukul Chess League का खिताब टैक्टिकल टाइटंस ने जीता, फाइनल में ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से हराया
Advertisements

Muzaffarpur 26 February : मुजफ्फरपुर में गुरुकुल शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित 8th Gurukul Chess League का खिताब टैक्टिकल टाइटंस ने जीता। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से हराकर टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। पुरस्कार वितरण समारोह में दीपक प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

8th Gurukul Chess League का खिताब

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के द्वारा आदर्श ग्राम स्थित शाखा के सभागार में आयोजित 8th Gurukul Chess League का खिताब टैक्टिकल टाइटंस ने अपने नाम किया। लीग चरण के अंतिम चक्र में चेस वॉरियर्स ने रुक राइडर्स को 2-1 से एवं ब्रिलियंट बिशप ने टैक्टिकल टाइटंस को 2.5-.5 से हराया।

8th Gurukul Chess League का खिताब टैक्टिकल टाइटंस ने जीता, फाइनल में ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से हराया
8th Gurukul Chess League का खिताब टैक्टिकल टाइटंस ने जीता, फाइनल में ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से हराया

गुरुकुल की कोषाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने बताया कि लीग चरण के पांच चक्रों के उपरांत ब्रिलियंट बिशप एवं टैक्टिक्स टाइटंस 8-8 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश कर गई। जिसके उपरांत फाइनल मुकाबले में बोर्ड नंबर एक पर ब्रिलियंट बिशप के आदित्य वर्धन सिंह ने टैक्टिकल टाइटंस के प्रांजल प्रखर को हराया।

वहीं दूसरे बोर्ड पर टैक्टिकल टाइटंस के त्रिशांत कुमार ने हर्ष रंजन को हराकर फाइनल मुकाबले को 1-1 से रोचक बना दिया। तीसरे बोर्ड पर निर्णायक मुकाबला टैक्टिकल टाइटंस की कप्तान श्रेया राज एवं ब्रिलियंट बिशप की कप्तान वान्या श्रीवास्तव के बीच खेला गया। वान्या श्रीवास्तव ने किंग्स प्यादा ओपनिंग से शुरुआत करते हुए बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। विपक्षी के मोहरे को काटकर बढ़त बनाने के उपरांत जब जीत तय दिख रही थी। उसी समय क्लॉक में कम समय होने के कारण गलत चाल चलना पड़ा। जिसके बाद वान्या का समय भी समाप्त हो गया। जिससे टैक्टिकल टाइटंस ने ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से हराते हुए खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में गुरुकुल शतरंज अकादमी के अध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह, रुपेश कर्ण एवं अमनदीप सिंह ने विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया।

उक्त अवसर पर अभिषेक सोनू, शिवानी कर्ण, संतोष कुमार, रुपेश कर्ण, मिथुन कुमार, नेहा कुमारी, आदर्श राज, रयान अनवर, समायरा, प्रांजल प्रखर, प्रज्ज्वल प्रखर, स्वाति कुमारी, आद्या कुमारी, कार्तिक कुमार, अंश पराशर, प्रणव सिंह सहित दर्जनों खिलाड़ियों एवं गुरुकुल के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *