सब लोग अपने अपने ढंग से पत्थर को तराश में लगे हुए हैं-डॉ संजय कुमार सिंह, रजिस्ट्रार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
Muzaffarpur 4 April : National Seminar in MPS Science College महेश् प्रसाद सिंहा साइंस कॉलेज के दर्शन शास्त्र विभाग के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ सभा अध्यक्ष बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए. एन. शर्मा एवं अन्य लोगों द्वारा भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करते हुए किया गया.

इसके बाद महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के डॉक्टर नवीन कुमार के शोध पत्र प्रस्तुत हुआ. यहां उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत, त्रिरत्न और अनेकांतवाद के सिद्धांत को स्पष्ट करते हुए वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता को बखूबी साबित किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बॉटनी विभाग के डॉ एन शर्मा ने किया और संबोधन में महावीर जयंती के उपलक्ष में उनके उपदेशों के अनुसरण की बात कही.

दूसरे दिन के इस शैक्षणिक सत्र में प्रोफेसर डॉ तरुणेश्वर प्रसाद सिंह, प्राचार्य, आरएसएस महिला कॉलेज सीतामढ़ी की अध्यक्षता में डॉक्टर शेखर शंकर मिश्रा, डॉक्टर एम एल रॉय, डॉक्टर राजकुमार सिंह आदि प्रतिभागियों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किया गया है. अनुराधा, सुषमा स्वराज जैसे कुछ वैसे प्रतिभागियों द्वारा भी शोध पत्र प्रस्तुत किए गए. जिनका ३.४.23 के शैक्षणिक सत्र में शोध पत्र समय अभाव के कारण नहीं हो पाया था. शोध पत्रों की समीक्षा प्रोफेसर डॉ तरुणेश्वर प्रसाद सिंह सहित महाविद्यालय के डॉ एन. शर्मा, डॉ. आशुतोष, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर भारत भूषण आदि शिक्षकों ने की.

कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी विभाग के डॉक्टर राजकुमार सिंह ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का अंतिम सत्र समापन सत्र के रूप में आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफेसर डॉ संजय कुमार सिंह के रजिस्ट्रार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ने बड़े ही सुंदर ढंग से महावीर के उपदेशों की तुलना उस पत्थर तराशने वाले व्यक्तित्व से करते हुए बताया कि सब लोग अपने अपने ढंग से पत्थर को तराश में लगे हुए हैं.

मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर डॉ प्रसाद सिंह प्राचार्य आर एस महिला कॉलेज सीतामढ़ी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किस तरह जैन संप्रदाय दो भागों में बांटा श्वेतांबर और दिगंबर. इस क्रम में उन्होंने दिगंबर संप्रदाय के संबंध में विस्तार से अपनी बातों को रखा. विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ गोपाल जी, भौतिकी विभाग, एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर शामिल हुए. जिन्होंने अपने शायराना अंदाज में महावीर की विशेषता को बतलाया.
इस सत्र की अध्यक्षता दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने किया और अपने अध्यक्षीय भाषण में चेतना लक्षणों जीव: पर बल देते हुए बताया कि किस तरह से चेतना ही जीव का लक्षण है.
Seminar in MPS Science College भगवान महावीर के उपदेशों की प्रासंगिकता’ पर संगोष्ठीhttps://t.co/PlJLjfOlMP#Muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 3, 2023
कार्यक्रम का आरंभ करते हुए दर्शनशास्त्र विभाग के डॉक्टर नवीन कुमार ने सभी अतिथियों का परिचय प्रस्तुत करते हुए पॉट और सेमिनार किट देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. इस कार्य में दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ अंजना कुमारी, गणित विभाग की डॉ उदित राज, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ अजीत कुमार आदि शिक्षकों ने भी सहयोग किया.
University News विधानसभा मार्च में 2 हजार से अधिक अतिथि प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। – GoltooNews https://t.co/KdC4VuJoQC
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 3, 2023
इसके बाद भौतिक विभाग के डॉ ए.एन. शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. स्वागत कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के डॉ शेखर शंकर मिश्रा ने किया. इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम के अंत में राजनीतिक विज्ञान के विभाग के अध्यक्ष डॉ रवि शुक्ला ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.
#Muzaffarpur #news #seminar

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।