www.goltoo.in

उच्च शिक्षा में बदलाव के वाहक: University Guest Faculty की मांगों पर सरकार करेगी सकारात्मक पहल

September 6, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-09-06T183405.4141

Muzaffarpur 6 September : बिहार विधान परिषद, पटना सभागार में आयोजित “उच्च शिक्षा में University Guest Faculty की भूमिका” विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए सैकड़ों अतिथि प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि विगत छह-सात वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में ये अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनकी नियुक्ति यूजीसी के मापदंडों के अनुसार आरक्षण रोस्टर का ध्यान रखते हुए विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा की गई है। इनकी मांग बिल्कुल जायज है। उच्च शिक्षा को गति देने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

University Guest Faculty उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका

बिहार सरकार सकारात्मक और संवेदनशील है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और रोजगार केंद्रित सरकार से इन अतिथि प्राध्यापकों को आशा है कि उनके न्यायपूर्ण मांग पर विचार करते हुए उनकी सेवा को 65 वर्ष तक के लिए समायोजित करेगी।

University Guest Faculty उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका

इस संदर्भ में विधान परिषद की शिक्षा समिति ने सरकार को अनुशंसा पत्र भेजा है। विधान परिषद शिक्षा समिति के सदस्यों द्वारा सरकार के सामने पहल की गई है। सभापति महोदय ने अतिथि प्राध्यापकों को भरोसा दिलाया कि न्यायप्रिय और सकारात्मक सोच वाली बिहार सरकार , राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले अतिथि प्राध्यापकों के हित में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

ज्ञात हो कि उच्च शिक्षा में अभी बिहार का सकल नामांकन दर 17 प्रतिशत है , जिसे सरकार बढ़ाकर 50% करना चाहती है। 17% सकल नामांकन दर से अधिक उच्च शिक्षा में लगभग 20 लाख विद्यार्थी नामांकित है, जिनके लिए महज 7,500 प्राध्यापक हैं। अभी प्राध्यापक विद्यार्थी अनुपात 1:250 है, जो दर्शाता है कि प्राध्यापकों की घोर कमी है। ऐसे में अतिथि प्राध्यापकों का समायोजन उपयुक्त होगा।

University Guest Faculty उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका

सभी विश्वविद्यालयों के अतिथि प्राध्यापक प्रतिनिधियों ने एक स्वर से सरकार के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि कल्याणकारी और रोजगार देने वाली सरकार के साथ बिहार के समस्त अतिथि प्राध्यापक खड़े हैं। University Guest Faculty सरकार के विजन और मिशन को मतदाता जागरूकता के माध्यम से जनता के बीच फैलाने का काम करेगी।

संवाद कार्यक्रम में बी आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के अध्यक्ष डॉ बच्चा रजक, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मुकेश प्रसाद निराला, जेपी विश्वविद्यालय छपरा के अध्यक्ष डॉ हरिमोहन, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अध्यक्ष डॉ आदित्य आनंद ने अपनी मांगों के समर्थन में अपने विचारों को रखा।

विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए दर्जनों महिला अतिथि प्राध्यापकों में सूची स्मिता, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ महालक्ष्मी कुमारी, डॉ संगीता कुमारी, डॉ कंचन कुमारी, डॉ अनुजा, डॉ संगीता कुमारी, डॉ संध्या कुमारी, डॉ कविता कुमारी ने महिला अधिकार को संरक्षित करने वाली सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों पर निश्चित रूप से विचार करेगी।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ मंजू कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष प्रसाद ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीतेश कुमार ने किया।

RELATED POSTS

View all

view all