Headlines

DC College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन आयोजित, छात्रों के इनोवेटिव मॉडल ने किया प्रभावित

DC College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन DC College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन
Advertisements

Hajipur 11 April : DC College Hajipur में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा साइंस एवं सोशल साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। सैकड़ों छात्रों ने अपने इनोवेटिव मॉडल और रिसर्च प्रस्तुत किए। जज के रूप में डॉ नवल किशोर शर्मा, डॉ सत्येन्द्र कुमार और डॉ रजनीश कुमार शामिल हुए।

DC College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन

D C College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस का एग्जिबिशन आयोजित किया गया। यह एग्जीबिशन कॉलेज के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा आयोजित किया गया।

DC College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन
DC College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन

कार्यक्रम में जज के रूप में बी एम डी कॉलेज दयालपुर के भौतिक विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ नवल किशोर शर्मा, एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह वेटलैंड मैन डॉ सत्येन्द्र कुमार, जे एल कॉलेज हाजीपुर के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनिल कुमार एवं संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष सह RDC कॉर्डिनेटर डॉ आलोक कुमार सिंह ने किया।

DC College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन
DC College Hajipur में साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ नवल किशोर शर्मा को कॉलेज के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार द्वारा एवं डॉ सत्येन्द्र कुमार को जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राज कुमार द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही जज में शामिल डॉ रजनीश कुमार को भी कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया।

इस एक्जीविशन में कॉलेज के सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं अपने अपने मॉडल एवं इन्नोवेटिव रिसर्च के साथ शामिल हुए। सभी जज ने छात्रों के मॉडल का मूल्यांकन किया और एक्जीविशन कॉर्डिनेटर को सौंप दिया। बेस्ट मॉडल के लिए चयनित छात्रों को कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया।

वेटलैंड मैन डॉ सत्येन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में हाजीपुर में इस तरह के कार्यक्रम की सराहना किया। डॉ नवल किशोर शर्मा एवं डॉ रजनीश कुमार द्वारा सभी छात्रों को संबोधन कर मॉडल बनाने से संबंधित जानकारी दी गई।