Sitamarhi के कराटे कोच प्रत्यक्ष कुमार झा और अनामिका झा सम्मानित, खेल और फिटनेस में योगदान को मिला सम्मान
August 13, 2026 | by Goltoo
Sitamarhi 13 august : Sitamarhi के कराटे कोच प्रत्यक्ष कुमार झा और अनामिका झा को जिला प्रशासन ने खेल एवं फिटनेस में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
Sitamarhi के कराटे कोच प्रत्यक्ष कुमार झा और अनामिका झा सम्मानित
Sitamarhi के कराटे कोच प्रत्यक्ष कुमार झा और अनामिका झा को खेल एवं फिटनेस के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी मो. इस्लाम और ओएसडी ऋषव कुमार ने दोनों को मोमेंटो एवं जानकी उद्भव प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया गया।
जिला प्रशासन ने मोमेंटो और जानकी उद्भव प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित, मुंबई में सेलिब्रिटीज़ को दे रहे हैं मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण


मुंबई में सेलिब्रिटीज़ को दे रहे हैं मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण
प्रत्यक्ष कुमार झा और अनामिका झा वर्तमान में मुंबई में मार्शल आर्ट्स एवं फिटनेस ट्रेनिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रत्यक्ष कई फिल्म और टेलीविजन हस्तियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके प्रशिक्षुओं में अभिनेत्री नितांशी गोयल, गायिका आकासा सिंह, रुहानिका धवन, अर्जुन बिजलानी, रिया सेन, राइमा सेन सहित कई सेलिब्रिटी किड्स, लेखक और निर्देशक शामिल हैं।

प्रत्यक्ष कुमार झा की उपलब्धियों की लंबी सूची
कम उम्र में ही मार्शल आर्ट्स की दुनिया में पहचान बनाने वाले प्रत्यक्ष कुमार झा ने वर्ष 2014 में शितो-र्यू कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल की। वर्ष 2015 में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता और पांच बार राज्य स्तरीय कराटे चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वर्ष 2013 में उन्होंने 3rd AISA Cup Karate Championship में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि 2014 में ग्वालियर में आयोजित सीटीसी सीआरपीएफ कराटे टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उनकी उपलब्धियों को देखते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी उनका नाम दर्ज किया गया। वर्ष 2022 में दोनों संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया, जबकि गौरव रत्न सम्मान 2022 और 2023 सहित कई अन्य सम्मान भी उन्हें मिल चुके हैं।

अनामिका झा ने भी राष्ट्रीय स्तर तक बनाई पहचान
अनामिका झा ने वर्ष 2021 में कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त की। उन्होंने 2018 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और 2019 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2023 में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Muzaffarpur जिला अंडर-16 बास्केटबॉल टीम का चयन 16 अगस्त को, भागलपुर में होगी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप https://t.co/hHwR5vJYPo #basketball #Muzaffarpur pic.twitter.com/v0hWLybrPG
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 12, 2026
कराटे के अलावा अनामिका कबड्डी में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) में दादरा एवं नगर हवेली की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए 2018 में इंदौर और 2019 में जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
युवाओं के लिए दिया प्रेरणादायक संदेश
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रत्यक्ष कुमार झा और अनामिका झा ने कहा कि मार्शल आर्ट्स केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त साधन है। उन्होंने सम्मान के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया तथा युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all