Headlines

समस्तीपुर,बिहार के अभिषेक की मेहनत रंग लाई: स्वाध्याय से UPSC में सफलता, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

समस्तीपुर,बिहार के अभिषेक : स्वाध्याय से UPSC में सफलता समस्तीपुर,बिहार के अभिषेक : स्वाध्याय से UPSC में सफलता
Advertisements

Patna/Samastipur 6 March : समस्तीपुर के मूल निवासी अभिषेक ने स्वाध्याय और कड़ी मेहनत के बल पर UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। आरके मिशन पुरुलिया से पढ़ाई शुरू कर आईआईटी से जियोलॉजी में इंटीग्रेटेड एमटेक करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर हाजीपुर में रहकर तैयारी की।

समस्तीपुर,बिहार के अभिषेक : स्वाध्याय से UPSC में सफलता

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बिहार के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। समस्तीपुर जिले के मूल निवासी अभिषेक चौहान ने कड़ी मेहनत और स्वाध्याय के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

अभिषेक के पिता प्रो(डॉ )अभय कुमार सिंह, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं और वर्तमान में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां अनुराधा गृहिणी हैं। अभिषेक मूल रूप से समस्तीपुर जिले के महदीनगर प्रखंड के राजा जान गांव के निवासी हैं।

समस्तीपुर,बिहार के अभिषेक : स्वाध्याय से UPSC में सफलता
समस्तीपुर,बिहार के अभिषेक : स्वाध्याय से UPSC में सफलता

अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा आरके मिशन, पुरुलिया से हुई, जहां से उन्होंने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने गुरु वशिष्ठ स्कूल, हाजीपुर से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने आईआईटी में दाखिला लिया और वहां से जियोलॉजी विषय में इंटीग्रेटेड एमटेक की डिग्री हासिल की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिषेक ने कुछ समय तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन उनका लक्ष्य शुरू से ही सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करना था। इसी उद्देश्य से उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।

अभिषेक ने अपनी अधिकतर तैयारी स्वाध्याय के माध्यम से की। उन्होंने हाजीपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी की और सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इंटरव्यू की तैयारी के दौरान उन्होंने कुछ विशेषज्ञों से मार्गदर्शन भी लिया।

अभिषेक की इस सफलता पर उनके पिता को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। परिवार और शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर बने हैं. टॉप 10 में बिहार से दो कैंडिडेट शामिल है. रैंक-4 पर मुजफ्फरपुर के राघव झुनझनवाला तो रैंक 10 पर पटना के उज्ज्वल प्रियांक हैं. 

वहीं मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने भी अपने तीसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 4वीं रैंक प्राप्त कर न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। बिहार के युवाओं की ये उपलब्धियां राज्य के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *