Patna 14 April : Caste Census in Bihar लोहार समाज द्वारा जाति आधरित गणना का बहिष्कार आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 को लोहार कल्याण समिति के सभी जिला अध्यक्षों के साथ गूगल मीटिंग हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की बिहार सरकार ने अब तक पत्रों के माध्यम से लोहार जाति के लिए अलग कोड की मांग पर कोई सुनवाई नहीं किया है तथा 3 अप्रैल को एक दिवसीय धरना के बाद ज्ञापन देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं किया है इसलिए पूरा लोहार समाज जाति आधारित गणना का पूर्ण रूप से बहिष्कार करता है।
Caste Census in Bihar : रुन्नीसैदपुर, मुजफ्फरपुर में प्राथमिक शिक्षको ने किया जाति गणना का बहिष्कार – GoltooNews https://t.co/fkNFb4xDHc #BiharNews #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 14, 2023
जब तक बिहार सरकार लोहार को मूल जाति नहीं मानती है और अलग कोड जारी नहीं करती है तब तक लोहार समाज जाति आधारित गणना में अपनी गणना नहीं करवाएगा साथ ही जब तक जाति आधारित गणना जारी रहेगी तब तक प्रत्येक जिले में समय-समय पर प्रदर्शन, धरना, विरोध जुलूस का आयोजन किया जाएगा ।
Caste Census in Bihar मीटिंग में लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मुजफ्फरपुर जिला के जिला अध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर, नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा, नगर सचिव अरुण कुमार शर्मा, सिवान जिला के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार शर्मा, सीतामढ़ी के जिला अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, बक्सर के जिला अध्यक्ष लल्लन ठाकुर, अन्य जिलों के जिला अध्यक्षों में अरुण कुमार, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रंजीत शर्मा, सुधीर शर्मा, बालमुकुंद,संजीव ठाकुर ,सकलदेव शर्मा, राजीव कुमार शर्मा,सुधीर ठाकुर,रविंदर ठाकुर,मंत्र नाथ शर्मा, अभय शर्मा,रामकुमार शर्मा,संतोष शर्मा, अवधेश शर्मा,विकास कुमार शर्मा, आशुतोष शर्मा,प्रभात कुमार ठाकुर आदि शामिल थे।
#castecensus #Bihar #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।