Headlines

Kabaddi Tournament बीएमपी-6 परिसर में संपन्न, रोहुआ स्कूल की बालिका टीम और आदर्श उ.म.वि. की बालक टीम विजेता

Kabaddi Tournament BMP-6 Kabaddi Tournament BMP-6
Advertisements

Muzaffarpur 8 March : Kabaddi Tournament – ग्लोबल वूमेन डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से बीएमपी-6 परिसर स्थित आदर्श उन्नत मध्य विद्यालय में दो दिवसीय बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें बालिका वर्ग में राजकीय मध्य विद्यालय रोहुआ और बालक वर्ग में आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीएमपी-6 कंपाउंड की टीम विजेता बनी।

Kabaddi Tournament BMP-6

ग्लोबल वूमेन डेवलपमेंट फाउंडेशन के द्वारा आदर्श उ• म• विद्यालय बीएमपी 6 कंपाउंड में दो दिवसीय बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय रोहुआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोठिया दाखली एवं आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Kabaddi Tournament BMP-6
Kabaddi Tournament BMP-6
Kabaddi Tournament BMP-6
Kabaddi Tournament BMP-6

आयोजन सचिव गुरुकुल शतरंज अकादमी रोहुआ पंचायत क्लब के अध्यक्ष धरम कुमार ने बताया कि बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में विजेता बनी राजकीय मध्य विद्यालय रोहुआ ने उपविजेता रही आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीएमपी 6 कंपाउंड को 22-11 से हराया। वहीं बालक वर्ग में विजेता बने आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीएमपी 6 कंपाउंड ने उपविजेता उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोठिया दाखली को 33-21से हराया।

Kabaddi Tournament BMP-6
Kabaddi Tournament BMP-6

गुरुकुल शतरंज अकादमी रोहुआ पंचायत क्लब के अध्यक्ष धरम कुमार मुख्य मैच रेफरी, आयूष कुमार मैच रेफरी एवं स्कोरर की भूमिका में प्रदीप कुमार रहें। पुरस्कार वितरण समारोह में ग्लोबल वूमेन डेवलपमेंट फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ पूनम सिन्हा, सचिव डॉ मंजू साहनी एवं उ• म• वि• बीएमपी 6 कंपाउंड के प्रधानाध्यापक कृष्णा कुमार के द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित किया गया।

Kabaddi Tournament BMP-6
Kabaddi Tournament BMP-6

उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अखिलेश कुमार, एस बी हसन, दिलीप कुमार, नरेश कुमार, शैलेन्द्र पांडे, अमित कुमार, रेणु चौधरी, अंजु कुमारी, मधुमिता कुमारी एवं बैद्यनाथ कुमार सहित कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *