Headlines

वनस्पति विज्ञान विभाग,BRABU में आमंत्रित व्याख्यान आयोजित, प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने Plant Abiotic Stress (पौधों में अजैविक तनाव) पर डाला प्रकाश

प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने Plant Abiotic Stress पर डाला प्रकाश प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने Plant Abiotic Stress पर डाला प्रकाश
Advertisements

Muzaffarpur 26 February : Lecture on Plant Abiotic Stress :बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित आमंत्रित व्याख्यान में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने पौधों में अजैविक तनाव से रक्षा की जैव-रासायनिक और आणविक प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी।

प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने Plant Abiotic Stress पर डाला प्रकाश

मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू से आए प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय उपस्थित थे।

प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने Plant Abiotic Stress पर डाला प्रकाश
प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने Plant Abiotic Stress पर डाला प्रकाश

प्रो. राय पौध विज्ञान के क्षेत्र के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं। अब तक उनके 160 से अधिक शोध पत्र और 13 पुस्तकें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनका H-Index 50 है तथा वे इटली, जर्मनी और स्पेन के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कई अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।

प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने Plant Abiotic Stress पर डाला प्रकाश
प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने Plant Abiotic Stress पर डाला प्रकाश

अपने व्याख्यान में उन्होंने “पौधों में अजैविक तनाव से रक्षा की जैव-रासायनिक एवं आणविक प्रक्रियाएं” विषय पर विस्तार से चर्चा की। सामान्य रूप से पौधों को तनाव से बचने के लिए पानी का सही प्रबंधन, मल्चिंग, खरपतवार नियंत्रण, पोषक तत्वों का प्रबंधन अति आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि पौधों में तनाव की पहचान किस प्रकार की जाती है तथा एंटीऑक्सिडेंट अणुओं और एंजाइमों की क्या भूमिका होती है। इसके साथ ही विभिन्न आणविक तंत्र, नियमन प्रक्रियाएं और सिग्नलिंग व्यवहार किस तरह पौधों को प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाने में सहायक होते हैं, इस पर भी प्रकाश डाला।

वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ रंजना कुमारी ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया एवं कहा कि इनके सारगर्भित व्याख्यान से छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों को काफी लाभ होने वाला है। इनके महत्वपूर्ण व्याख्यान से शोध के क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ने वाला है।

यह व्याख्यान विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितिका कुमारी ने किया, जबकि स्वागत भाषण प्रोफेसर नीलम कुमारी ने दिया।

इस अवसर पर डॉ. पूनम सिन्हा, डॉ. कादम्बनी तथा डॉ. नीति सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *