Muzaffarpur 2 March : मुजफ्फरपुर स्थित Gurukul Chess अकादमी में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित 28 खिलाड़ियों और 15 पदाधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
Gurukul Chess सम्मान समारोह
Gurukul Chess Academy द्वारा सीएचपी फाउंडेशन बिल्डिंग स्थित अघोरिया बाजार शाखा के सभागार में गुरुकुल वार्षिक शतरंज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, निर्णायकों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि राजीव कुमार रंजन, अमित कुमार चंदन, हरिओम कुमार, डॉ. अनवर हुसैन और डॉ. प्रभाष चंद्र झा ने खिलाड़ियों, निर्णायकों और पदाधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
गुरुकुल की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी वर्ग में आदर्श राज, राजीव रंजन, त्रिशांत कुमार, रोहन कुमार, अंकित कुमार राज, रयान अनवर, अर्णव राज और हर्ष रंजन को सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग में साक्षी कुमारी, दिव्यांशु राज, श्रेया राज और मिदहत रहमान को सम्मानित किया गया, जबकि उदीयमान खिलाड़ी वर्ग में समायरा, आदित्य वर्धन सिंह, कार्तिक कुमार, लक्ष्य रंजन, भानु रंजन, अंश पराशर, प्रांजल प्रखर, प्रज्ज्वल प्रखर, आद्या कुमारी, वान्या श्रीवास्तव, उत्कर्ष कर्ण, उज्ज्वल कर्ण, आरोम्य रंजन, स्वाति कुमारी और अर्णव सिंह को सम्मानित किया गया।
Darbhanga Rapid Chess : अभिषेक सोनू बने उपविजेता, मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन https://t.co/ShzKGWu1ng #darbhanga #Muzaffarpur #chess pic.twitter.com/m93k7Q1kQz
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 1, 2026
इसके अलावा विशिष्ट सहयोगकर्ता सम्मान के तहत राजीव कुमार रंजन, दीपक प्रसाद सिंह, संतोष कुमार, डॉ. अनवर हुसैन, चंदन कर्ण, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. प्रभाष चंद्र झा, अमित कुमार चंदन और नेहा कुमारी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर Abhishek Sonu, संस्थापक गुरुकुल शतरंज अकादमी, ने बताया कि जल्द ही अकादमी के आगामी सत्र के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न शतरंज प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा शामिल होगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।