Muzaffarpur 28 February : मुजफ्फरपुर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में Hindustan Dainik द्वारा Hindustan Doublothon 2026 का आयोजन हुआ। धीमी साइकिल रेस और 2 किमी मैराथन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया, कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद।
मुजफ्फरपुर में Hindustan Doublothon 2026
शहर में रविवार की सुबह खेल और फिटनेस के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब Hindustan Dainik की ओर से Jawaharlal Nehru Stadium में Hindustan Doublothon 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धीमी साइकिल रेस तथा लड़कों और लड़कियों के लिए 2 किलोमीटर की मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल संस्थानों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक Ranjan Kumar उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री Ramsurat Rai, वरिष्ठ चिकित्सक Dr H N Bhardwaj, मुजफ्फरपुर के एसएसपी Sri Kantesh Mishra, L N T College की प्राचार्या डॉ. ममता रानी, Tirhut College of Physical Education के सचिव मनीष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, पार्षद के.पी. पप्पू और योगाचार्य Sri Ravishankar सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। धीमी साइकिल रेस में प्रतिभागियों ने संतुलन और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि 2 किलोमीटर मैराथन में लड़के और लड़कियों ने जोश के साथ दौड़ लगाई।

इस अवसर पर हाल ही में नवीनीकृत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का नया स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र रहा। स्टेडियम में बना नया पवेलियन, बेहतर दर्शक व्यवस्था और विकसित हो रहा स्विमिंग पूल खेल सुविधाओं को और सशक्त बना रहा है।
कार्यक्रम में हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स के वरिष्ठ पत्रकार श्री अविनाश उपाध्याय, श्री शशि कुमार, श्री असदुद्दीन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं फोटोग्राफर सतीश कुमार ने आयोजन की यादगार तस्वीरें कैद कीं। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।धन्यवाद् ज्ञापन श्री अविनाश उपाध्याय ने किया.
मुजफ्फरपुर में ‘Viksit Bharat Youth Parliament 2026’ का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न, युवाओं ने लोकतंत्र पर रखे विचार https://t.co/Ferp6cQKF1 #muzaffarpur @MitMuzaffarpur pic.twitter.com/jskq0cDIXV
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 27, 2026
आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों ने कहा कि नियमित व्यायाम, खेल गतिविधियों में भागीदारी और सुबह जल्दी उठने की आदत से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। ऐसे आयोजन शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।