Muzaffarpur 28 February : LS College में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईक्यूएसी और सभी विज्ञान विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कॉलेज के जूलॉजी विभाग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सह आईक्यूएसी चेयरपर्सन प्रो. कनुप्रिया ने की।
LS College में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
इस अवसर पर ‘महान भारतीय वैज्ञानिक’ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने चार्ट और चित्रों के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन और उनके आविष्कारों को बखूबी दर्शाया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके बाद ‘भारतीय वैज्ञानिक और उनके योगदान’ विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी मेधा का परिचय दिया।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। उन्होंने महान भौतिकशास्त्री सर सी.वी. रमन के योगदान को याद करते हुए युवाओं को शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
LS College में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 63वीं पुण्यतिथि मनाई गई, प्रो. कनुप्रिया ने दी श्रद्धांजलि https://t.co/fxyrmd5B9D #drrajendraprasad @LS_College @brabu_ac_in pic.twitter.com/vzY95IS0z2
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 28, 2026
क्विज में आदित्य बाबू, दिव्यांशु कुमार और अमन गुप्ता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आईक्यूएसी समन्वयक डॉ वेदप्रकाश दुबे, प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय कुमार, डॉ एसएच फैजी, डॉ पंकज चौरसिया, डॉ अर्चना ठाकुर, डॉ पूनम कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ निवेदिता, डॉ दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।