Headlines

Mahatma Gandhi Setu : गांधी सेतु पर लगने वाले लंबे जाम से 7 जून से मुक्ति

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 7 June: आज से महात्मा गांधी सेतु पूर्व की स्थिति में दो लाइन के साथ आवागमन की शुरुआत हो जाएगी. उत्तर बिहार से जोड़ने वाली गांधी सेतु पर जाम से मुक्ति मिलेगी. वैसे 6 जून को भी गाँधी सेतु को जाम झेलना पड़ा उद्घाटन की तैयारियों को लेकर.

Historical Old Gandhi Setu Eastern Lane


गांधी सेतु पर लगने वाले लंबे जाम से 7 जून से मुक्ति मिलने की उम्मीद है. 7 जून मंगलवार से दोनों लेन को खोल दिया जाएगा, जिससे दोनों लेन पर आवागमन की शुरुआत हो जाएगी. इस अवसर पर 13888 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत भी होगी और 15 सड़क और पुल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. यह सभी जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संवाददाता सम्मेलन में दी.

Shaheed Diwas


पटना एम्स से नौबतपुर एलिवेटेड सड़क बनेगी. जेपी गंगा एक्सप्रेस वे का भी लोकार्पण अगले सप्ताह होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों दीघा से लेकर ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट क का लगभग 5.4 किलोमीटर की लंबाई में इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. 7 किलोमीटर लंबी अनीसाबाद से एम्स एलिवेटेड रोड बनेगी. इस परियोजना को 3 साल में पूरा करने की उम्मीद है.

Shaheed Diwas
Gandhi Setu ready for Inauguration


सबसे बड़ी खुशी गांधी सेतु के दोनों लाइन के शुरुआत हो जाने से जाम से मुक्ति मिलने की है. लगभग 50 हजार वाहन रोज गुजरते हैं. महात्मा गांधी सेतु की लंबाई लगभग 5:75 किलोमीटर है. नई चौड़ाई 7.5 मीटर है. लगभग 2 साल के अंदर पूरा कर लिया गया है पूर्वी लेन को और 700 करोड़ का खर्च आया है. गांधी सेतु पुल के पुनर्निर्माण में लगभग 1742 करोड़ खर्च हुए हैं. बिहार की लाइफ लाइन के नाम से जाने जाने वाली गांधी सेतु दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार को जोड़ने वाली पुलों में से एक है जिसपर ट्रैफिक का दवाब सबसे ज्यादा रहता है. इसका उद्घाटन 2 मार्च 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा किया गया था जब इसे हलके वाहनों के लिए खोला गया था.

Shaheed Diwas

#Gandhisetu #Biharnews