Headlines

Ravi Mehta Memorial Football : ठक्कर बाबा हॉस्टल टीम की जीत, रैंबो व न्यू स्टार का मैच ड्रॉ

Ravi Mehta Memorial Football League Ravi Mehta Memorial Football League
Advertisements

Muzaffarpur 28 February : मुजफ्फरपुर के Khudiram Bose Football Stadium में खेले गए Ravi Mehta Memorial Football League के तहत ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को 1–0 से हराया, जबकि रैंबो फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

Ravi Mehta Memorial Football League

आज दिनांक 28 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football League प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले गए।

पहले मैच में ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।
दूसरे मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।

Ravi Mehta Memorial Football League प्रतियोगिता के तहत आज का पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब एवं ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका शुभारंभ सुनील कुमार सिंह सह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, राकेश कुमार पासवान ,मुहम्मद सलाउद्दीन ने अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Ravi Mehta Memorial Football League
Ravi Mehta Memorial Football League

खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों के द्वारा काफी तेज और संघर्ष पूर्ण खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन मध्यांतर तक दोनों ही टीमें शून्य शून्य से बराबरी पर रही।मध्यांतर के पश्चात ठक्कर बाबा फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 6 रवि कुमार के द्वारा खेल के 44 वें मिनट में अपने टीम के लिए एकमात्र गोल किया गया। खेल के अंत तक स्कोर एक शून्य का रहा ।खेल के समाप्ति पश्चात ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल क्लब ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।

आज का दूसरा मैच रैंबो फुटबॉल क्लब बनाम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसका शुभारंभ रोहित प्रकाश ने अश्विनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ,सुनील कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, अनिल कुमार सिंह ,मुहम्मद सलाउद्दीन,राकेश कुमार पासवान,सुरेश महतो एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आज खेल प्रारंभ करने के पहले फुटबॉल खेल से जुड़े श्री सुरेंद्र राय पूर्व टैक्स अध्यक्ष हरपुर बलरा पंचायत एवं जागृति फुटबॉल क्लब के सचिव के शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो जाने पर उनको दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

दोनों ही टीमों के द्वारा काफी अच्छा और तेज खेल का प्रदर्शन किया गया और एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही टीमों के द्वारा गोल करने में सफलता नहीं पाई गई।

मध्यांतर तक दोनों ही टीमें शून्य शून्य से बराबरी पर रहे।मध्यांतर के पश्चात दोनों ही टीमों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन किसी टीम को सफलता नहीं मिली खेल समाप्ति पश्चात दोनों ही टीमें बराबरी पर रहे।
आज खेले गए पहले मैच के निर्णायक के रूप में असगर हुसैन सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार 2, अलीमुद्दीन तथा चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में मणि राज ,शमीमुल हक एवं चौथे निर्णायक के रूप में असगर हुसैन ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 1मार्च 26 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम पुलिस बॉयज फुटबॉल टीम एवं दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *